हेमंत ने केंद्र से फिर मांगा 1 लाख 36 हज़ार करोड़ [Hemant again demanded 1 lakh 36 thousand crores from the center]

1 Min Read

कहा- झारखंडियों के विकास के लिए अत्यंत जरूरी

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड आ रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 4 नवंबर को यहां आ रहे है। इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में एक पोस्ट साझा किया है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर कहा कि ”आज गृह मंत्री, कल प्रधानमंत्री झारखंड आ रहे हैं। मैं पुनः उनसे करबद्ध प्रार्थना करता हूँ की हम झारखंडियों का बकाया 1 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये हमे लौटा दें। झारखंड एवं झारखंडियों के विकास के लिए यह राशि अत्यंत आवश्यक है। मैं भाजपा के साथियों, खास कर के सांसदों से भी अपील करूंगा कि वे हम झारखंडियों के इस बकाये को दिलाने में हमारी मदद करें।”

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल बोले-हेमंत सरकार ने अंहकार में ठुकराई 1000 करोड़ की केंद्रीय मदद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं