ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन में बेटी संग रांची पहुंची हेमा मालिनी [Hema Malini reached Ranchi with her daughter for the inauguration of the jewelery shop]

1 Min Read

रांची। बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन में आज रांची आए थे। दोनों को देखने के लिए सैंकड़ों की भीड़ ने क्षण भर के लिए मेन रोड को जाम कर दिया।

रांची के मेन रोड में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन में पहुंची हेमा मालिनी और ईशा देओल के आने की खबर पाते ही लोगों की भीड़ शॉप के बाहर इकट्ठा होने लगी।

सैंकड़ों की संख्या में लोग शॉप के बाहर पहुंच गए जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिस को यातायात को सुचारू रूप से चलाने में मशक्कत करनी पड़ी।

रांची में अपने फैंस का उत्साह देख हेमा मालिनी और ईशा देओल ने भी फैंस का अभिवादन किया और कई लोगों के साथ तस्वीर खिंचवाई ।

बता दें कि हेमा मालिनी और ईशा देओल के रांची आने की खबर पहले से ही अखबारों में छपी थी जिसकी वजह से उद्घाटन में भीड़ काफी बढ़ गई ।

इसे भी पढ़ें

रांची पहुंची अफगानिस्तान की अभिनेत्री फिरदौस खान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं