रांची। एचईसी कर्मियों के परिवार भी इस बार होली थोड़े आनंदपूर्वक माना सकेंगे। प्रबंधन ने एक महीने का वेतन कर्मियों को दिया है। पैसे उनके खातों में पहुंच गये हैं। हालांकि ठेका कर्मचारियों को अभी वेतन नहीं मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उनको भी वेतन देने की तैयारी है। इसके लिए चिट्ठी सीएमडी को भेज दिया गया है। बता दें की वर्तमान में लगभग 2600 कर्मचारी एचईसी में कार्यरत हैं।
इनमें 1100 परमानेंट और 1500 ठेका कर्मचारी हैं। इन कर्मियों को पिछले डेढ़ साल से वेतन नहीं मिला है। इसके लिए वे पिछले तीन माह से आंदोलनरत हैं।
इसे भी पढ़ेंः
लालू ने किडनी लेने के बाद बेटी को चुनाव टिकट दिया: सम्राट चौधरी








