वेतन की मांग लेकर HEC कर्मियों ने BJP कार्यालय घेरा

2 Min Read

रांची। वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत एचइसी कर्मियों ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव किया।

HEC मजदूर जन संघर्ष समिति के बैनर तले घेराव कर रहे कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

एचईसी कर्मी पिछले 20 माह से वेतन से वंचित हैं। एचइसी की हालत यह हो गई है कि वर्कऑर्डर को पूरा करने के लए पूंजी तक नहीं है।

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि साजिश के तहत एचइसी को बदहाल किया जा रहा है। प्लांट के मजदूर और कर्मी लगातार 37 दिनों से एचईसी प्लांट के पास अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

एचइसी कर्मियों की मांगों में ठेका मजदूरों की नियम सम्मत हाजिरी और उनका स्थाईकरण सुनिश्चित करें, और कार्य परिसर में मजदूरों- कमचारियों की बुनियादी जरूरतों की सुचारू आपूर्ति और प्रबंधन अविलंब सुनिश्चित कराएं, कंपनी का आधुनिकीकरण किया जाये, सभी बड़े उद्योगों और संवेदनशील क्षेत्रों से एचईसी को योग्य कार्यादेश दिलाया जाये आदि शामिल हैं।

कर्मचारियों की यह भी मांग है कि बैंक गारंटी की पुरानी व्यवस्था को शुरू करें और अविलंब कार्यशील पूंजी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें

राममंदिर निर्माण के बाद भी नकारात्मकता में जीने वाले लोग नफरत का रास्ता नहीं छोड़ रहे : प्रधानमंत्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं