रांची: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) ऑफिसर्स एसोसिएशन के सभी अधिकारी 16 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहे। आज से एचईसी में सभी काम बंद कर दिये गये हैं। एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि दो जनवरी को एचईसी प्रबंधन को पत्र लिखा गया था।
प्रबंधन से सात दिनों के अंदर पत्र का जवाब देने को कहा गया था। यानी एसोसिएशन ने पत्र के जरिए प्रबंधन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन तय समय में प्रबंधन की ओर से पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया। इस कारण एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
बकाया वेतन भुगतान आदि को लेकर एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आंदोलन का रास्ता अपना लिया है। लंबे समय से एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारी उद्योग मंत्री आदि से पत्राचार कर कार्यरत सभी कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते रहे हैं।
एचइसी में, लेकिन आज तक कहीं से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। ऐसे में सड़क पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। आज आंदोलन के दौरान एचईसी ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के पीएस पासवान, खेत्रो मोहन टुडू, पूर्णेंदु दत्ता मिश्रा, रोशन कुमार, अमित मिश्रा, सुभाष चंद्रा, शशि कुमार, शशि भूषण प्रसाद आदि वहां मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें
झारखंड में साइबर अपराधियों से जुड़े 8,600 से अधिक बैंक खाते सील








