रांची। झारखंड के कई जिलों में आज झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कहा गया है कि अगले 3 घंटे के भीतर सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि राज्य से उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।
अगले 3 दिनों में तापमान में भी तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं।मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 20 मई से लेकर 23 मई तक बारिश हो सकती है।
बारिश उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों में हो सकती है। इसके अलावा भी राज्य के कुछ हिस्से में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड में 18 और 19 मई को बादल छाए रहेंगे। इस बीच कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। कई जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।
इसे भी पढ़ें
नीतीश कुमार ने लालू पर बोला हमला, कहा-एक बेटा की चाह में 9 ठो…
