रांची में झमाझम बारिश शुरू [Heavy rain starts in Ranchi]

1 Min Read

रांची। अंततः लंबे इंतजार के बाद राजधानी रांची से मानसून की बेरूखी कम होती दिख रही है। आज यहां झमाझम बारिश हो रही है।

रांची का मौसम सुहाना हो गया है। मूसलाधार बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है।

सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए है। रांची सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। इससे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होती रहेगी।

7 जुलाई तक राज्य में गरज के साथ बारिश

मौसम विभाग ने आज से लेकर 7 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आज और कल राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भाग में भारी बारिश की संभावना जताई है।

4 जुलाई से मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। राज्य में अभी मानसून एक्टिव है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मानसून की दस्तक, जमकर बरसे बदरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं