रांची में हुई झमाझम बारिश, बढ़ी ठंड

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद बढ़ी हुई ठंड का अहसास होने लगा है। राज्य में गुरुवार सुबह से ही कई जिलों में बारिश होती रही। खूंटी में 3.5 मिमी और गुमला के भरनो में 2.2 मिमी बारिश हुई है।

मौसम वैत्रानिकों के मुतबिक आनेवाले दिनों में 3-4 डिग्री तक पारा गिर सकता है। बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में बारिश की संभावना पहले ही जाहिर की थी। रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम साफ हो सकता है। 3 फरवरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना है और आसमान भी साफ रहेगा। हालांकि 5 फरवरी से आसमान में फिर बादल नजर आएंगे। साथ ही कोहरे और धुंध का असर भी राज्य के मौसम पर दिखेगा।

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। राज्य में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

4 विधायकों संग राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे चंपई सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं