झारखंड के कई जिलों में जोरदार बारिश, 22 मार्च से मिलेगी राहत

2 Min Read

रांची : झारखंड में फिर भारी बारिश से मौसम में बदलाव हुआ है। इसके साथ ही झारखंड में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आयी है।

ये बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने टर्फ के कारण देखने को मिल रहे हैं। साइक्लोनिक टर्फ का असर झारखंड में 21 मार्च तक रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक भी इसे प्री-मानसून बारिश मान रहे हैं। अगले 48 घंटों के दौरान रांची समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

लेकिन 22 मार्च से आसमान साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद होली तक मौसम शुष्क रहेगा।

20 मार्च को दिन में धूप और शाम में तेज हवा के साथ बारिश होगी। वहीं 21 से इसका असर कम होने लगेगा। 22 मार्च से मौसम साफ हो जाएगी। 25 मार्च तक मौसम में कोई विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है।

मंगलवार को भी राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक रामगढ़ जिले में करीब 40 मिमी बारिश हुई।

वहीं, रांची में 37, लोहरदगा में 20, मांडू में 19 तथा लोहरदगा में करीब 16 मिमी बारिश हुई। 21 मार्च के बाद इसका असर कम रहेगा।

झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंट रह सकती है। इसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। सिल्ली में मंगलवार की शाम तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

शाम में करीब घंटे भर जमकर बारिश हुई। इसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

बारिश के कारण सड़क पर भी पानी बह रहा था। जिससे आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें

रिसर्च: इंटरमिटेंट फास्टिंग से हो सकता है जान का खतरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं