Heavy rain cause flood Jharkhand: झारखंड में भारी बारिश से बाढ़ का संकट, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी राहत की घोषणा [Heavy rains cause flood in Jharkhand, Chief Minister Hemant Soren announced relief]

1 Min Read

Heavy rain cause flood Jharkhand:

रांची। झारखंड में मानसून की शुरुआत के साथ ही जून माह में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर चिंता व्यक्त की और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, 1 जून से 30 जून तक राज्य में 348.9 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 189.5 मिमी से काफी अधिक है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर कहा कि सरकार पूरी तरह से प्रभावित लोगों के साथ है और उनकी मदद की जाएगी। राज्य के पूर्वी सिंहभूम जैसे इलाकों में भी नदियों का जलस्तर उफान पर है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसी बीच, डुमरिया इलाके में एक युवक ने शंख नदी में बाढ़ के पानी में छलांग लगा दी, लेकिन तेज धारा में बहने के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें

Monsoon in jharkhand: झारखंड में मानसून ने तोड़ा रिकॉर्ड, अभी 27 जून तक भारी बारिश का अलर्ट 

Share This Article
Exit mobile version