Heavy rain alert in Ranchi: रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

1 Min Read

Heavy rain alert in Ranchi:

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस लेकर अलर्ट जारी किया है। आज गुरुवार की सुबह भी रांची में बारिश देखने को मिली है। ऐसी सम्भावना जताई गयी है कि दोपहर के बाद भी कोल्हान समेत कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगले 5 दिनों तक राज्य में बादल छाये रहेंगे, जिससे इस साल दुर्गा पूजा पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशरः

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से निम्न दवाब का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसका सीधा असर झारखंड पर पड़ रहा है।

वहीं 24 घंटों में भी राज्य के कई इलाकों में काफी अच्छी बारिश देखने को मिली है। जिसमें राजधानी रांची में सबसे अधिक बारिश दर्ज किया गया। जिसमें रांची के मांडर में 140.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। और रांची के कांके में 50.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें

Heavy rain in Ranchi: रांची में सुबह से झमाझम, सिमडेगा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं