झारखंड में आज से 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, दाना तूफान का दिखेगा असर [Heavy rain alert in Jharkhand for 4 days from today, impact of storm Dana will be visible]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

50KM/H से चलेगी हवा, 7 ट्रेनें कैंसिल

रांची। झारखंड में चक्रवात दाना का असर आज से दिख सकता है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। सबसे अधिक असर गुरुवार और शुक्रवार को हो सकता है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

राड्य के इन हिस्सों में होगा ज्यादा असरः

इसी दिन राज्य के दक्षिण पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होगी। यहां भी हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

चक्रवात का असर राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा उत्तरी-मध्य हिस्सों में पड़ने का भी अनुमान है। 25 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिम तथा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 7 ट्रेनों को भी कैंसिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के इन जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं