बंगाल समेत इन राज्यों में हीट वेब का अलर्ट, झारखंड में राहत

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश भीषण गर्मी में तप रहा है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ समेत देश के 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं।

मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में दो दिन बाद हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। जबकि झारखंड में कई जिलों में बादल छाये हैं। राज्य में 6 मई से कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 42 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, तेलंगाना, ओडिशा और कर्नाटक में टेम्परेचर 45 डिग्री तक पहुंचा। आंध्र प्रदेश के नांदयाल में 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

देश में कई शहरों में बीते कुछ दिनों से हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। इस बार हीटवेव के दिन भी अधिक हैं। एक रिसर्च में दावा किया गया है कि लगातार हीटवेव बने रहने से जान का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें

ब्राजील में बारिश और बाढ़ से तबाही, 58 मरे, 70 हजार लोग हुए बेघर

Share This Article
Exit mobile version