30 अप्रैल तक चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

1 Min Read

रांची। पूरा झारखंड लू की चपेट में है। गर्मी अपने चरम पर है। चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी के कारण राज्य के 8 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

जबकि छह जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक है।

इसके चलते सुबह के समय धूप बढ़ने के साथ ही लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि 27 से 30 अप्रैल तक पूरे राज्य में लू चल सकती है।

इस दौरान राजधानी समेत अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इसके आसपास रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल से लेकर अगले कुछ दिनों तक यहां अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से पार कर सकता है। इस दौरान बादल छाने या मौसम में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें

चाचा के अंतिम संस्कार शामिल नहीं हो सकेंगे हेमंत, कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम बेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं