झारखंड में गर्मी बढ़ी, 3 से 5 डिग्री तक चढ़ा पारा [Heat increased in Jharkhand, mercury rose by 3 to 5 degrees]

2 Min Read

जानें होली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

रांची। झारखंड में दो दिनों से गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा। बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम में बादल छाए रहने की संभावना है। होली पर भी आंशिक रूप से बादल आ सकते हैं।

रांची में पारा 30 के पारः

मौसम विभाग के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।

बहरागोड़ा में उच्चतम तापमान रिकॉर्डः

झारखंड के बहरागोड़ा में मंगलवार को 38.3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ गया, जो राज्य का सबसे अधिक तापमान था। वहीं, गढ़वा में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे कम था।

प्रमुख शहरों का तापमान

रांची : अधिकतम 31.8, न्यूनतम 17.9
जमशेदपुर : अधिकतम 36.0, न्यूनतम 19.5
मेदिनीनगर : अधिकतम 35.6, न्यूनतम 16.3
बोकारो : अधिकतम 35.5, न्यूनतम 19.1
देवघर : अधिकतम 34.5, न्यूनतम 18.5
चतरा : अधिकतम 31.7, न्यूनतम 14.0
गढ़वा : अधिकतम 33.7, न्यूनतम 14.9
गोड्डा : अधिकतम 33.1, न्यूनतम 21.3
होली में रहेगी गर्मी, धूप से बचने की सलाहः
मौसम विभाग ने आगे बताया कि तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का असर महसूस हो सकता है, खासकर होली के दिन। ऐसे में लोगों को धूप से बचने और उचित जलवायु का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें

CM हेमंत सोरेन कर रहे विधि व्यवस्था पर उच्च स्तरीय बैठक

Share This Article
Exit mobile version