झारखंड में गर्मी का कहर, दुमका में लू से दो की मौत; लोगों से दोपहर में घर में रहने की अपील

1 Min Read

दुमका,एजेंसियां: गर्मी का कहर जारी है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हीट वेव के कारण लोगों को बाहर निकलने से परहेज करने की अपील की गई है, ताकि वे लू की चपेट में न आए।

इस बीच दुमका में बस स्टैंड के पास लू लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों के शवों को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई है।

फिलहाल उनकी पहचान करने में पुलिस जुटी है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

वहीं एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें 11 बजे से लेकर 4 बजे तक लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें

विद्युत वरण महतो ने किया नामांकन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं