इस दिन से जिला अदालतों में बदलेगा सुनवाई का समय

1 Min Read

झारखंड हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

रांची। 1 जुलाई से राज्यभर के जिला अदालतों में सुनवाई का समय बदल जाएगा। फिलहाल झारखंड की निचली अदालतों में मॉर्निग कोर्ट में सुनवाई हो रही है। लेकिन यह व्यवस्था 1 जुलाई से बदल जाएगी।

रांची सिविल कोर्ट समेत झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में 1 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई हो रही थी। लेकिन अब झारखंड हाईकोर्ट ने पत्र जारी कर डे कोर्ट में सुनवाई शुरू करने की सूचना जारी कर दी है।

डे कोर्ट में अदालत के कामकाज का समय सुबह 10:30 से लेकर शाम के 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। करीब दो महीने से ज्यादा समय से मॉर्निग कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

इसे भी पढ़ेंः

T-20 वर्ल्ड कपः टॉप प्लेयर्स में कोई इंडियन नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं