रांची। लैंड स्कैम केस मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज मंगलवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई।
ईडी ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया। इसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए एक मई की तिथि निर्धारित की है। 30 अप्रैल तक ईडी को जबाव दाखिल करना है।
ज्ञात हो की जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की है। इस केस के प्रमुख आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
बता दें कि हेमंत सोरेन को इस्तीफा देने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था।
वही इसी केस में अफसर अली, अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें
इंडी गठबंधन को झटका,चमरा लिंडा निर्दलीय लड़ेंगे, खरीदा पर्चा









