हाईकोर्ट में हेमंत की याचिका पर सुनवाई अब सोमवार को

1 Min Read

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का याचिका पर अब सोमवार को सुनवाई होगी।

PMLA कोर्ट से विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं दिये जाने के बाद हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

हेमंत की इस याचिका पर हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख सोमवार कर दी है।

बताते चलें कि पीएमएलए कोर्ट से हेमंत सोरेन की अर्जी अस्वीकार कर दी गयी है। हेमंत सोरेन ने कोर्ट से आग्रह किया था कि 23 फरवरी को शुरू होने वाले बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति दी जाये।

लेकिन पीएमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया था। जबकि इसके पहले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट के लिए 5 फरवरी को विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए हेमंत सोरेन को अनुमति मिली थी।

इसे भी पढ़ें

जदयू नेता नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं