पूर्व मंत्री आलमगीर की बेल पर रांची PMLA की विशेष कोर्ट में हुई सुनवाई [Hearing on former minister Alamgir’s bail held in Ranchi PMLA special court]

1 Min Read

रांची। टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की बेल पर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में आज शनिवार को सुनवाई हुई।

इस दौरान आलमगीर आलम की ओर से उनके अधिवक्ता ने अपनी दलीलें रखी। अब कोर्ट ईडी का पक्ष सुनेगा।

बता दें कि आलमगीर आलम को ED ने लंबी पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था।

इसी केस में आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम को भी ईडी गिरफ्तार कर चुकी है।

एजेंसी को इनके ठिकानों से 35 करोड़ से ज्यादा नकद राशि मिली थी। वहीं इसी केस में ईडी राज्य के वरीय IAS अधिकारी मनीष रंजन से भी पूछताछ कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने मांगी बेल, याचिका दायर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं