ईडी के समन उल्लंघन मामले में हेमंत के खिलाफ 18 को सुनवाई

1 Min Read

रांची। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ED द्वारा दर्ज कंप्लेन केस पर रांची सिविल कोर्ट के CJM की कोर्ट में अब 18 मई को सुनवाई होगी।

अब तक हुई सुनवाई में कोर्ट ने प्रथम दृष्टया से यह माना है कि हेमंत सोरेन ने ED के समन का उल्लंघन किया।

दरअसल जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 10 समन जारी किया था। लेकिन हेमंत सोरेन सिर्फ दो समन पर पेश हुए थे।

आठ समन पर वह एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। जिसे समन की अवहेलना माना गया है। इस मामले में हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट का रूख कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के अस्पतालों में अब नहीं होगी दवा की कमी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं