स्वास्थ्य सचिव और रिम्स निदेशक ने दी सुधार की जानकारी [Health Secretary and RIMS Director gave information about improvement]

1 Min Read

हाईकोर्ट ने सरकार को दिया शपथ पत्र देने का निर्देश

रांची। हाईकोर्ट के गुरुवार के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स के निदेशक एवं भवन निर्माण के प्रबंध निदेशक मनीष रंजन हाईकोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए।

शुक्रवार को इन अधिकारियों ने रिम्स के सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी कोर्ट को दी।

जिसके बाद कोर्ट ने सरकार को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत में अब इस मामले की विस्तृत सुनवाई 18 जुलाई को होगी।

रिम्स में सुधार को लेकर चल रहा मामला

दरअसल रिम्स में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, बुनियादी सुविधा दिलाने, एमआरआई मशीन सहित अन्य चिकित्सा उपकरण को ऑपरेशनल रखने को लेकर ज्योति शर्मा की ओर से जनहित याचिका दायर हुई है।

इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रौशन की खंडपीठ में हुई।

इसे भी पढ़ें

रिम्स छोड़ रहे सीनियर डॉक्टर, इलाज हो रहा प्रभावित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं