रांची, एजेंसियां। मौसम में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव अब बीमारियों का कारण बन गया है। लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। अस्पतालों में मरीज बढ़ गये हैं। बीते एक सप्ताह में शहर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार रिम्स के मेडिसिन व चाइल्ड ओपीडी, सदर, निजी अस्पताल और डॉक्टरों के क्लिनिक पर रोजाना लगभग 900 मरीज पेट दर्द और लूज मोशन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
रिम्स के फिजिशियन डॉ बी. कुमार ने बताया कि यह वायरल फ्लू है। पहले भी मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़ते रहे हैं। बदलते मौसम के साथ-साथ खानपान में भी बदलाव करने की जरूरत हैं।
रिम्स के प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव से फ्लू्, एलर्जी और वायरल के मरीज बढ़ गए हैं। सबसे अधिक अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के मरीज बढ़े हैं। इन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।
रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में ब्रेन हेमरेज के 56 मरीज भर्ती हैं। इनमें से अधिकांश मरीज पिछले 10 से 15 दिनों के अंतराल में भर्ती हुए हैं।
वहीं, शहर के करीब 10 प्रमुख निजी अस्पतालों में भी 50 से ज्यादा ब्रेन हेमरेज के मरीज भर्ती हैं।
इसे भी पढ़ें

