बड़कागांव पूर्वी की मुखिया 25 हजार घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार [Head of Barkagaon East arrested for taking bribe of Rs 25 thousand]

2 Min Read

विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं एसीबी दफ्तर

हजारीबाग। हजारीबाग एसीबी की टीम ने बड़कागांव पूर्वी की मुखिया विमला देवी और उसके पति राजकुमार साव को गिरफ्तार किया है।

उनके ऊपर अबुआ आवास का क़िस्त का पैसा दिलवाने के नाम पर घूस लेने का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी उनके बड़कागांव आवास से हुई है।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें हजारीबाग एसीबी मुख्यालय लाया गया। मुखिया और उनके पति पर 25 हजार रुपया रिश्वत लेने का आरोप है।

विधायक और ग्रामीण पहुंचे मुखिया के समर्थन मे

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद मुखिया की गिरफ्तारी के बाद जानकारी प्राप्त करने के लिए एसीबी दफ्तर पहुंची।

उनके साथ दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भी मुखिया के पक्ष में कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मांग किया कि इन्हें छोड़ दिया किया जाए।

इस दौरान एसीबी के दफ्तर में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद लगभग 2 घंटे के आसपास एसीबी दफ्तर में रही।

बाहर निकलने के बाद उन्होंने जानकारी दी कि इस पूरे मामले में फिर से जांच करने की जरूरत है। उनके ऊपर जो आरोप लगे हैं उसे पर फिर से जांच होनी चाहिए।

घर के बाहर पैसा फेंकने का आरोप

उन्होंने यह भी कहा कि एसीबी के कार्य प्रणाली पर सवाल नहीं खड़ा किया जा रहा है। लेकिन एक जनप्रतिनिधि होने के नाते एसीबी कार्यालय पहुंची हूं।

उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित पक्ष से जानकारी मिली है कि कुछ लोग घर पर आए थे और पैसा फेंक दिया।

एसीबी ने इस आधार पर उनकी गिरफ्तारी की है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में अच्छे से जांच की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

5000 घूस लेते पंचायत सेवक धराया; एसीबी ने की कार्रवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं