टेरर फंडिंग केस में TPC जोनल कमांडर भीखन गंझू को HC से बेल [HC grants bail to TPC zonal commander Bhikhan Ganjhu in terror funding case]

1 Min Read

रांची। चतरा के टंडवा स्थित मगध व आम्रपाली कोयला परियोजना से टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद टीपीसी के जोनल कमांडर भीखन गंझू उर्फ दीपक कुमार को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है।

हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ में भीखन गंझू की बेल याचिका पर सुनवाई हुई।

वह एनआईए कांड संख्या 2018 से जुड़े मामले में आरोपी है और 25 मार्च 2022 से जेल में है।

बता दें कि टेरर फंडिंग केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में डे-टू-डे जारी है। अब तक एनआईए की ओर से 120 से अधिक गवाहों को प्रस्तुत किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें

TPC कमांडर भीखन गंझू को हाईकोर्ट से मिली बेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं