Yugal Kishore Jaiswal passes away:
हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के बड़े चाचा और हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल के बड़े भाई युगल किशोर जायसवाल का सोमवार की अहले सुबह 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अपने पैतृक आवास विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ, हजारीबाग में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जायसवाल परिवार सहित पूरे हजारीबाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
युगल किशोर जायसवाल
युगल किशोर जायसवाल, स्वर्गीय बी.डी. जायसवाल (विशेश्वर दयाल जायसवाल) के पुत्र थे। अपने दो भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़े होने के नाते उन्होंने परिवार और समाज दोनों में एक मजबूत भूमिका निभाई। वे एक सम्मानित, मृदुभाषी और समाजसेवी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। हजारीबाग के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में उनका सक्रिय योगदान रहता था।
अंतिम यात्रा सोमवार को उनके आवास निकली
उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को उनके आवास से खिरगांव मुक्तिधाम के लिए निकाली गई। इस दौरान सांसद सुपुत्र करण जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, जिला योजना प्रतिनिधि अनूप ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, तथा मुक्तिधाम सेवा संस्थान के सचिव सह समाजसेवी नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने नम आंखों से युगल किशोर जायसवाल को अंतिम नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके निधन को हजारीबाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि युगल किशोर जायसवाल का सरल स्वभाव, सेवा भावना और सामाजिक समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
Subhash Chandra Bose Charitra : प्रेरणादायी है सुभाष चंद्र बोस का चरित्र



