Yogendra Sao accident: बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, हजारीबाग में हुआ एक्सीडेंट

2 Min Read

Yogendra Sao accident

हजारीबाग। झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव में सोमवार रात हुई दुर्घटना में पूर्व मंत्री बाल-बाल बच गये, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। पूर्व मंत्री भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना धरना स्थल के पास हुई, जहां योगेंद्र साहू NTPC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

गाड़ी के 2 टायर एकसाथ फट गये

बताया जा रहा है कि गाड़ी के दो टायर एक साथ फटने से यह दुर्घटना हुई। ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया और घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू केरेडारी प्रखंड के जोरदाग में कोल खनन कंपनी एनटीपीसी के खिलाफ पिछले लगभग एक महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
फिलहाल, इस मामले में योगेंद्र साव के परिवार के किसी सदस्य का कोई बयान नहीं आया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

योगेंद्र साव बड़कागांव के पूर्व विधायक और झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वह एनटीपीसी के खिलाफ धरना दे रहे हैं। इस दौरान प्रशासन और एनटीपीसी अधिकारियों के साथ उनकी कई बार बहस भी हो चुकी है।

Share This Article
Exit mobile version