Land slide Hazaribagh: हजारीबाग के बभनबे पहाड़ पर लैंड स्लाइड, प्रशासन अलर्ट

2 Min Read

Land slide Hazaribagh:

हजारीबाग। हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बभनबे पहाड़ पर सोमवार सुबह भारी बारिश के चलते लैंड स्लाइड हुआ है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसककर नीचे आ गया, जिससे बड़ी मात्रा में मिट्टी और पत्थर गिर पड़े।

500 मीटर की दूरी पर ग्रामीणों के घरः

घटना स्थल के पास करीब 500 मीटर की दूरी पर कई ग्रामीणों के घर हैं। हालांकि, किसी तरह की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इलाके में डर का माहौल बन गया है।

डरे हुए हैं ग्रामीणः

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ऐसा नजारा पहले केवल उत्तराखंड या अन्य पहाड़ी राज्यों में देखा था। इस बार की बारिश ने हजारीबाग में भी पहाड़ खिसकने जैसी घटनाएं दिखा दी हैं।

प्रशासन अलर्टः

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुफस्सिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने बताया कि इलाके में एहतियात के तौर पर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रखा गया है और मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आगे की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Rain havoc: बारिश का कहरः यमुनोत्री हाईवे पर पुल बहा, बद्रीनाथ मार्ग लैंडस्लाइड से बंद 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं