Protest march: आक्रोश मार्च में भाग लेने बड़ी संख्या में हजारीबाग से रवाना हुए छात्र

1 Min Read

Protest march:

हजारीबाग। राजधानी रांची में आज होने वाले छात्र युवा अधिकार मंच के आक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभ्यर्थी रवाना हो गए हैं। सुबह से ही जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से छात्र बसों और निजी वाहनों से रांची के लिए निकलते नजर आए।

रवाना होने से पहले हजारीबाग में जुटे छात्रों ने संकल्प लिया कि वे सरकार की लापरवाही के खिलाफ रांची की सड़कों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। छात्रों का कहना है कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। प्रतियोगी परीक्षाएं अधर में लटकी हुई हैं, जिससे युवाओं के भविष्य पर संकट गहराता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव जारी, 78 उम्मीदवार मैदान में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं