Hazaribagh: हजारीबाग में स्कूली बच्चों की वैन तालाब में गिरी, 15 बच्चे घायल, 4 गंभीर [School children’s van fell into a pond in Hazaribagh, 15 children injured, 4 serious]

1 Min Read

Hazaribagh:

हजारीबाग। हजारीबाग में बुधवार को स्कूली बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। इस हादसे में 15 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से 4 बच्चों की स्थिति गंभीर है। तालाब में पानी कम था वरना बड़ी घटना हो सकती थी। हादसा इचाक थाना क्षेत्र के खुटरा गांव के पास हुई।

Hazaribagh: 15 फीट नीचे तालाब में जा गिरी गाड़ीः

घटना उस समय हुई, जब निजी स्कूल के बच्चे पढ़ाई के बाद घर लौट रहे थे। खुटरा गांव के पास मोड़ पर वाहन असंतुलित होकर सड़क से 15 फीट नीचे तालाब में जा गिरा।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायल बच्चों को बाहर निकालकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं, क्रेन की मदद से गाड़ी को तालाब से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्राइवर नशे में था, इसलिए वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका।

इसे भी पढ़ें

Violent Clash: हजारीबाग में 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पथराव और आगजनी; कई घायल

Share This Article
Exit mobile version