हजारीबागः असली समझ कर नकली गहने लूट ले गये लुटेरे

2 Min Read

हजारीबाग, एजेंसियां। हजारीबाग जिले के सदर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड स्थित गीतांजलि ज्वेलर्स में लूट हुई है।

तीन अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई और दुकान में रखे आभूषण लूट लिए। दुकानदार और स्टाफ को डराने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की गई।

बताया जा रहा है कि अपराधी जो आभूषण लूटकर ले गए हैं, वह नकली हैं।दरअसल जेवर दुकानों में जो गहने लगे होते हैं, वे आमतौर पर नकली होते हैं।

अपराधी वही नकली आभूषण साथ ले गए हैं। घटना शनिवार की रात 9 बजे की बताई जा रही है। तीनों अपराधियों के हाथ में हथियार थे।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह, सीडीपीओ और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश अपराधी घुसते दिख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दुकान में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। इससे दुकान संचालक मिंटू सोनी व अन्य लोग डर गये।

कुछ ही मिनटों में अपराधी आभूषण लूटकर फरार हो गये। अपराधियों ने मास्क पहन रखा था। घटना के बाद दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बता दें कि 8 दिन पहले भी इसी दुकान का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की गई थी।

इसे भी पढ़ें

रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के समय में बदलाव, अब रांची से इतने बजे खुलेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं