Hazaribagh land scam:
रांची। झारखंड हाईकोर्ट में हजारीबाग डीसी के समय हुई वन भूमि के अवैध लेन-देन मामले में आरोपी विनय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। बुधवार को सुनवाई के दौरान प्रार्थी के वकील ने बहस के लिए समय मांगा, जिसके बाद अगली सुनवाई 26 नवंबर को तय की गई।
विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह ACB की कांड संख्या 11/2025 में नामजद आरोपी हैं। मामला हजारीबाग के सदर अंचल की भूमि से जुड़ा है, जिसमें खाता नंबर 95 के प्लॉट 1055, 1060 और 848 (कुल 28 डिसमिल) और खाता नंबर 73 का प्लॉट 812 (72 डिसमिल) शामिल है। वर्तमान में इस भूमि पर नेक्सजेन का शोरूम संचालित हो रहा है।











