हजारीबागः डिजनीलैंड मेले में लगी आग, लाखों के सामान खाक [Hazaribagh: Fire breaks out in Disneyland fair, goods worth lakhs destroyed]

1 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग में आगजनी का भीषण हादसा हुआ है। यहां मटवारी मैदान में लगे डिजनीलैंड मेले में आग लगने से लाखों के सामान जलकर खाक हो गये। आग की लपटों ने सारे टेंटे को अपनी चपेट में ले लिया। 10 से 12 लाख का सामान जल जाने का अनुमान है।

घटना की सूचना मिलते ही कोर्रा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को उन्होंने इसकी सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
मेला खत्म हो चुका थाः

जिला अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर के मुताबिक मेला खत्म हो चुका था, इसीलिए जान की कोई क्षचि नहीं हुई। टेंट का सामान गांधी मैदान में ही पड़ा था।

इस घटना से टेंट हाउस के बांस के डंडे, प्लास्टिक, कपड़ा, तिरपाल, चादर समेत अन्य सामान जल कर राख हो गये।

स्थनीय लोगों के मुताबिक कुछ लोग टायर जलाकर आग ताप रहे थे। आग तापने के बाद उन्होंने टायरों को फेंक दिया, जिससे टेंट के सामान में आग लगी।

इसे भी पढ़ें

रांची में आगजनी : 12 से अधिक दुकानें खाक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं