हजारीबाग,एजेंसियां। हजारीबाग के विष्णुगढ़ – बगोदर मुख्य सड़क मार्ग नेशनल हाईवे 522 में होटल अतिथि सत्कार के आगे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना में बोलेरो, चालक और उसमें सवार लोगों को माथे और पैर में चोट लगी है।
हादसे के तुरन्त बाद मौके पर विष्णुगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से घायल व्यक्तियों को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां घायल अशोक राणा (उम्र 43 वर्ष), सीता राम (उम्र 32 वर्ष) का प्राथमिक उपचार किया गया।
बोलेरो में सवार लोगों ने इस बारे में बताया कि वे लोग कतरास जा रहे थे । इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा के द्वारा चकमा दिए जाने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिस कारण यह हादसा हुआ। बोलेरो में सवार लोग बड़कागांव से भीम राणा के बेटे राकेश राणा का लग्न बांधने कतरास जा रहे थे।
बोलेरो में सवार लखन राणा एवं रामेश्वर राणा व अमित कुमार पासवान, पिता सुरेश पासवान जिन्हें चोट नहीं लगी है।
इसे भी पढ़ें
राज्य सरकार पर बीजेपी का हमला-बाहरी लोगों को नौकरियां बेच रही सरकार
