हजारीबाग BJP office पर यशंवत का ताला, शुरू हो गयी रार [Hazaribagh BJP office locked by Yashwant, riot started]

3 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग BJP office को लेकर चल रहा रार सुर्खियों में हैं। कभी भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार केंद्र में मंत्री रहें यशवंत सिन्हा ने पिछले लगभग ढाई दशक से साकेतपुरी रोड स्थित अटल सेवा केंद्र में चल रहे भाजपा कार्यालय पर ताला लगा दिया है।

यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) इस प्रॉपर्टी पर अपना हक जता रहे हैं और साक्ष्य भी दिखा रहे हैं।

इधर, भाजपा कह रही है कि कार्यालय के निर्माण में पार्टी के पैसे लगे हैं। बहरहाल, भाजपा के जिला कार्यालय का पता बदल चुका है। आनन-फानन में भाजपा जिला कार्यालय आर्या नगर में खोला गया है।

जिलाध्यक्ष बोले-20 साल पहले यशवंत सिन्हा ने करा ली थी रजिस्ट्री

भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह की माने तो 1998 में कार्यालय बनाने और स्थापित करने में पार्टी के भी पैसे लगे थे। लेकिन दो दशक पूर्व वित्त मंत्री रहते यशवंत सिन्हा ने अपने नाम से भवन की रजिस्ट्री करा ली थी।

भाजपा से अटल भवन कार्यालय खाली कराने के पीछे की घटना को पूर्व सांसद जयंत सिन्हा का लोकसभा से टिकट काटे जाने से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान भी अटल भवन में भाजपा की एक भी बैठक नहीं हुई।

यहां बीजेपी का नहीं, सांसद कार्यालय थाः यशवंत

विधायक से सांसद बने मनीष जायसवाल के कार्यालय सह आवास से ही चुनाव और संगठन का संचालन होता रहा।

अब चुनाव संपन्न हो गया है और सिर पर विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता प्रेम सिंह के आर्या नगर स्थित आवासीय भवन को कार्यालय बनाया गया है।

इधर, जिलाध्यक्ष के आरोप पर यशवंत सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि मेरे नाम से अटल भवन की रजिस्ट्री है। यहां कभी भी भाजपा का कार्यालय नहीं रहा। यह सांसद कार्यालय था।

इससे संबंधित जानकारी कोई लेना चाहें तो मुझसे संपर्क करें। बहरहाल, आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

यशवंत सिन्हा ने अपने तेवर दिखा दिये हैं और बीजेपी ने भी अपना कार्यालय शिफ्ट कर संकेत दे दिया है कि फिलहाल उसकी प्राथमिकता कार्यालय नहीं, चुनाव है। संभावना है कि विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर यह मुद्दा उछलेगा जरूर।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग DC का फेक व्हाट्सएप अकाउंट वायरल, प्रशासन ने की सावधान रहने की अपील

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं