आज रद्द रहेगी हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, जानें क्यों

2 Min Read

रांची एजेंसियां। गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस अब गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस के नाम से जानी जायेगी।

हटिया से गोरखपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रहेगी। हटिया से संध्या 16:40 बजे गोरखपुर के लिए खुलने वाली मौर्य एक्सप्रेस आज नहीं खुलेगी।

बता दें कि मौर्य एक्सप्रेस का विस्तार अब ओडि़शा के संबलपुर तक कर दिया गया है। इसके कारण एक अतिरिक्त रैक की आवश्यकता है।

परंतु रैक नहीं होने के कारण शनिवार को ट्रेन रद्द कर दी गई है। फिलहाल मौर्य एक्सप्रेस की तीन रैक पटरी पर दौड़ती है।

बोकारो से ओडिशा के संबलपुर को जोड़ने के लिए शनिवार से तीसरे ट्रेन का परिचालन मौर्य एक्सप्रेस के रूप में शुरू हो गया है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मौर्य एक्सप्रेस का परिचालन पूर्व की समय सारणी के अनुसार हटिया से गोरखपुर स्टेशनों के बीच होगा।

वहीं 8 मार्च को गोरखपुर से हटिया पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर हटिया मौर्य एक्सप्रेस हटिया स्टेशन सुबह 07:25 बजे पहुंची थी।

दस मिनट के ठहराव के बाद मौर्य एक्सप्रेस हटिया स्टेशन से सुबह 07:35 बजे संबलपुर के लिए रवाना हुई।

इस बीच मौर्य एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन सुबह 10:50 बजे, झारसुगुड़ा दोपहर 01:25 बजे, रेगांली दोपहर 01:35 बजे और संबलपुर स्टेशन दोपहर 02:40 बजे पहुंची।

इसे भी पढ़ें 

जिप्सी और हाथी पर जंगल सफारी करते दिखे पीएम मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं