मातम में बदली खुशियां, कंरट लगने से 4 बारातियों की मौत, कई घायल [Happiness turned into mourning, 4 wedding guests died due to electrocution, many injured]

1 Min Read

रांची। रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधडीह गांव के पास से एक दुखद घटना घटी है। यहां 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 4 बारातियों की मौत हो गई है। वहीं 8 से 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातु गांव से बाराती बस तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू आ रही थी। तभी गांव में प्रवेश करने से पहले ही बस बिजली के तार के संपर्क में आ गई। बस की छत पर बैठे 3 लोगों की वहीं पर मौत हो गई। जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। वहीं कई लोग घायल हो गये, सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भेजा गया है।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान दिनेश सिंह मुंडा, गगम सिंह मुंडा और जितेन सिंह मुंडा के रूप में है, जबकि चौथे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों के नाम लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा, चरण मुंडा सहित अन्य लोग शमिल हैं।

इसे भी पढ़ें 

तमाड़ थाना क्षेत्र में नहर किनारे मिली प्रेमी युगल की लाश

Share This Article
Exit mobile version