Non-interlocking work: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द

1 Min Read

Non-interlocking work:

रांची। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रांची से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। यह कार्य जरूरी रखरखाव और सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले समय सारणी और ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी है।

रद्द की गई ट्रेनें:

हटिया-पुणे एक्सप्रेस (22846): 29 अगस्त और 1 सितंबर
पुणे-हटिया एक्सप्रेस (22845): 31 अगस्त और 3 सितंबर
मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13425): 30 अगस्त
सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426): 1 सितंबर
वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321): 29 अगस्त
जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस (17322): 1 सितंबर

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति और समय की जांच करें।

इसे भी पढ़ें

Train derailed in Germany: जर्मनी में पटरी से उतरी ट्रेन, 3 की मौत, कई घायल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं