हज यात्रियों को इस बार 11 हजार कम खर्च करने होंगे

2 Min Read

रांची। झारखंड से इस साल कुल 1747 हज यात्री हज के लिए जाएंगे। इनमें 749 महिलाएं और 998 पुरुष शामिल हैं।

राज्य में रांची जिला से सबसे ज्यादा 307 हज यात्री जाएंगे। जबकि दुमका से सबसे कम दो हज यात्री जा रहे हैं।

हज कमेटी ऑफ इंडिया से मिली जानकारी के अनुसार हज यात्रा के लिए फ्लाइट 9 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेगी। हाजियों के लिए सभी इंतजाम हज कमेटी ऑफ इंडिया करेगी।

इस बार एक हज यात्री को 3,58,700 रुपए खर्च करने पड़ेंगे, जबकि पिछले साल 3,69,696 रुपए खर्च हुए थे, यानी इस साल 10,996 रुपए कम खर्च होंगे।

इस खर्च में कुर्बानी को नहीं जोड़ा गया है, अगर वो हज कमेटी ऑफ इंडिया को कुर्बानी की रकम देना चाहते हैं तो उन्हें 15,180 रुपए और देने होंगे।

इस बार हज यात्रा में एक भी बच्चा शामिल नहीं है। हज में कोई भी शामिल हो सकता है। रांची से जाने वाले सारे हज यात्री पहले कोलकाता जाएंगे, फिर वहां से उन्हें डायरेक्ट मदीना भेजा जाएगा।

मदीना के बाद वो मक्का जाएंगे। इस बार 200 हाजी पर एक खादिमुलहुज्जाज का चयन किया गया है।

इंबार्केशन प्वाइंट्स कोलकाता से सबसे ज्यादा 1400 हाजी जाएंगे। इसके बाद मुंबई से 300 हाजी जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

LPU के छात्र को 3 करोड़ का पैकेज

Share This Article
Exit mobile version