रांची। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि जिन किसानों को ओलावृष्टि से नुकासन हुआ है, उनकी भरपाई सरकार करेगी। इसके लिए संबंधित जिलों के डीसी से रिपोर्ट मांगी गई है।
मंत्री ने विधानसभा में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मामले में उपायुक्त को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त की रिपोर्ट आते हैं किसानों को नुकसान के विरुद्ध मुआवजे का भुगतान किया जाएगा।
प्रदीप यादव ने उठाया सवालः
मंत्री ओलावृष्टि को लेकर प्रदीप यादव अनंत प्रताप देव और अन्य विधायकों द्वारा उठाए गए सवाल पर सरकार का पक्ष रख रही थी।
इसे भी पढ़ें
ओला वृष्टि व बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजा देने की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश








