RIP Guruji: झारखंड विधानसभा में गुरुजी को दी गई अंतिम विदाई

Anjali Kumari
1 Min Read

RIP Guruji:

रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज झारखंड विधानसभा में अंतिम विदाई दी गई। सुबह करीब 9.30 बजे उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर लाया गया। यहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर विदाई दी गई। मौके पर तमाम विधायकों और अधिकारीयों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माहौल काफी भावुक दिखा। सभी की आंखें नम थीं।

अब गुरुजी के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। कुछ घंटों में उन्हें सड़क मार्ग से होते हुए नेमरा गांव उनके पैतृक आवास ले जाया जायेगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। इसे लेकर नेमरा में आवश्यक तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें 

RIP Shibu soren: शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में राहुल गांधी, खरगे और तेजस्वी यादव भी करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं