टाटा मोटर्स यूनियन के गुरमीत सिंह तोते बने अध्यक्ष और आरके सिंह महामंत्री [ Gurmeet Singh Tote became the President of Tata Motors Union and RK Singh became the General Secretary ]

2 Min Read

85 कमेटी सदस्यों की सूची जारी, 9 नये सदस्य

जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की नई कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें पुराने चेहरों का दबदबा कायम रहा।

सुबह 8 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 8 बजे तक चली। चुनाव के बाद पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें गुरमीत सिंह तोते अध्यक्ष और आरके सिंह महामंत्री चुने गए।

28 कमेटी सदस्य के पदों के लिए 56 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। मतगणना के बाद निर्विरोध निर्वाचित हुए कमेटी सदस्यों के साथ ही जीते हुए कुल 85 कमेटी सदस्यों की सूची जारी हुई। इस बार हुए चुनाव में 85 में से 9 कमेटी सदस्य नए हैं।

निर्विरोध चुने गए 40 पदाधिकारीः

चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। 40 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये हैं।

चुनाव खत्म होने के बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू की गई। मतगणना के बाद चुनाव पदाधिकारी ने विजयी कमेटी मेंबरों के नाम की घोषणा की।

मना जीत का जश्नः

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार शाम को विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया।

कंपनी परिसर के बाहर और यूनियन कार्यालय में विजयी पदाधिकारियों के समर्थन में जश्न का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें

दो भागों में बंट जायेगी टाटा मोटर्स, पैसेंजर और कमर्शियल अलग-अलग कंपनियां बनेंगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं