GST Scam: 800 करोड़ के GST घोटाले में ED ने 10 बैंक खाता किया फ्रीज, 60 लाख कैश जब्त [ED freezes 10 bank accounts in Rs 800 crore GST scam, seizes Rs 60 lakh cash]

2 Min Read

GST Scam:

जमशेदपुर। 800 करोड़ रूपये के बडे़ जीएसटी घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। घोटालेबाजों के 10 बैंक खातों से 60 लाख रुपये जब्त किया गया है। साथ ही, ये सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिये गये हैं। ये सभी टैक्स घोटाले में शामिल आरोपियों के फर्जी कंपनियों से जुड़े खाते हैं।

GST Scam:

ईडी जांच में खुलासा हुआ है कि कोलकाता का कारोबारी शिवकुमार देवड़ा इस घोटाले का मास्टरमाइंड है। ईडी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, इससे पहले इस मामले में जुगसलाई के विक्की भालोटिया, कोलकाता के अमित गुप्ता व सुमित गुप्ता और मोहित देवड़ा को ईडी ने गिरफ्तार किया है।

GST Scam: 135 शेल कंपनियां बनाकर किया घोटालाः

ईडी की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने 135 शेल कंपनियों के जरिये 14 हजार 325 करोड़ रूपये की फर्जी इन्वॉयस तैयार कर 800 करोड़ रुपये की जीएसटी की चोरी की। शिवकुमार देवड़ा ने अकेले सात फर्जी कंपनियों के जरिये 55.83 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया। वहीं अमित और सुमित गुप्ता ने छह कंपनियों से 47.51 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया। विक्की भालोटिया ने भी छह शेल कंपनियों के जरिये 15.95 करोड़ रुपये का फायदा उठाया।

ईडी ने बीते 7 और 8 मई को घोटालेबाजों के रांची, जमशेदपुर और कोलकाता स्थित ठिकानों में एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान आरोपियों के मोबाइल, डिजिटल डिवाइस और अन्य दस्तावेज भी जब्त किया था।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के मशहूर उद्योगपति बबलू जायसवाल जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं