Guruji:
रांची। सीता सोरेन और स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन ने दादा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर एक भावुक पोस्ट किया है। गुरुजी की पोती जयश्री ने अपने पोस्ट में लिखा- “बाबा, आप चले गए… यकीन नहीं होता। ऐसा लग रहा है जैसे घर का एक कोना हमेशा के लिए ख़ामोश हो गया है। आपके बिना सब कुछ अधूरा सा है। आपकी बातें, आपका अंदाज़, वो छोटी-छोटी सलाहें, सब कुछ अब भी मेरे दिल में गूंजता है।
कभी डांट में प्यार छुपा होता था, तो कभी ख़ामोशी में समझदारी। आपने सिखाया कैसे सीधा खड़ा रहना है, जब दुनिया उलझ जाए। अब जब कुछ अच्छा होता है, दिल करता है आपको जाकर बताऊँ। लेकिन, सच कहूं, आप कहीं गए नही आप तो हर उस पल में हो जब मैं थोड़ा और मजबूत बनती हूं। आपको अलविदा कहना बहुत मुश्किल है, पर आप हमेशा मेरे साथ रहोगे हर दुआ में, हर मुस्कुराहट में, हर कदम पर। हम बहुत प्यार करते हैं आपको, बाबा । और हमेशा करेंगे।
इसे भी पढ़ें
Dishom Guru: दिशोम गुरु के निधन पर झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

















