दिउड़ी में आदिवासियों का महाजुटान, मंदिर के ट्रस्ट गठन को लेकर है विवाद [Grand gathering of tribals in Diuri, dispute over formation of temple trust]

2 Min Read

रांची। दिउड़ी मंदिर (Deori Mandir) के ट्रस्ट गठन को लेकर रांची के कई आदिवासी संगठनों की बुधवार को दिउड़ी गांव में बैठक होगी।

इसमें आदिवासी समन्वय समिति के लक्ष्मी नारायण मुंडा, पूर्व विधायक देवकुमार धान, धर्मगुरु बंधन तिग्गा शामिल होंगे।

इससे पहले धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने बताया कि 11 सितंबर को दिउड़ी में एक महत्वपूर्ण मीटिंग होगी, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।

इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी। बता दें कि आदिवासी समुदाय ट्रस्ट गठन का विरोध कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सचिवालय में दिया गया आवेदन

इससे पूर्व सोमवार को दिउड़ी के कई ग्रामीण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके कांके रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे।

जहां ग्रामीणों की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी थी। ग्रामीणों की ओर से आदिवासी समन्वय समिति के लक्ष्मीनारायण मुंडा ने मुख्यमंत्री सचिवालय को आवेदन सौंपा है।

लक्ष्मीनारायण मुंडा ने दिउड़ी मंदिर में बनाये गये ट्रस्ट पर उठाये सवाल

लक्ष्मीनारायण मुंडा ने इसमें दिउड़ी मंदिर (Deori Mandir) में बनाये गये ट्रस्ट, मंदिर की जमीन के फर्जी तरीके से हस्तांतरण और स्थानीय आदिवासियों को हाशिये पर रखने को लेकर सवाल उठाये गये हैं।

धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि दिउड़ी के ग्रामीण दो दिन मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे पर वे नहीं मिल पाये।

ग्रामीण वहां पर अपने हक और अधिकार की बात कर रहे हैं। बुधवार को होने वाली बैठक में इन मुद्दों पर विचार किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

दिवड़ी मंदिर में सरकार के हस्तक्षेप का विरोध, मुख्यद्वार पर लगा ताला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं