पिस्का नगड़ी में 22 पड़हा सोहराई जतरा का भव्य आयोजन [Grand celebration of 22 Padha Sohrai Jatra in Piska Nagdi]

2 Min Read

पिस्का नगड़ी। गुरुवार को प्रखंड के जाजपुर में 22 पड़हा सोहराई जतरा का आयोजन किया गया। रुनिया झुनिया विकास समिति जाजपुर एवं जोहार युवा क्लब के तत्वाधान में आयोजित सोहराई जतरा में तीन कार्यक्रम हुए।

सुबह में जतारा कुत्ता के सामने धर्म अगवाओं के साथ महिलाओं और पुरुषों ने प्रार्थना किया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की।

दूसरा कार्यक्रम दिन में जतरा का रहा जो शाम तक चला जतरा में क्षेत्र के दर्जनों गांव के सैकड़ो खोड़हा के महिला पुरुष अपने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए जतरा स्थल पहुंचे, जतरा में पहुंचे सभी खोड़हा को आयोजन समिति के द्वारा नगद एवं सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

शाम में रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पवन राय सहित कई नागपुरी के कलाकारों ने रात भर अपने कारण प्रिया दोनों से लोगों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव उपस्थित थे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जतरा आदिवासी कि समाज के परंपरा में एक अहम स्थान रखता है पूर्वजों ने जतरा का आयोजन बहुत ही सोच समझकर किया था जतरा के माध्यम से लड़के लड़कियों के लिए वर वधू का चयन किया जाता था यह परंपरा आज भी कायम है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में 21 पड़हा पिस्का नगड़ी अध्यक्ष विजय धान, सचिन पंचम प्रेम किस्पोट्टा, केंद्रीय सरना समिति भारत के अध्यक्ष नारायण उरांव, केंद्रीय सरना समिति रांची के अध्यक्ष लाली कक्षप, सरना प्रार्थना सभा राष्ट्रीय प्रचारिका संगीता उरांव, आदिवासी छात्र संघ के जिला अध्यक्ष शनि उरांव उपस्थित थे।

जतरा के सफल संचालन में अध्यक्ष शुकरा उरांव, सचिव रायमुनि किस्पोट्टा, कोषाध्यक्ष रायसन टोप्पो, अशोक, महादेव, राजेश, धनेश, गंगा, पंकज, संदीप, मुकुल, जतरी, सुमति, सोनम, करमी, शोभा, रूपा, साक्षी, मौदी, बिगी, विश्वनाथ, रॉकी, रंथु, तुरिया, सुनील सहित ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें

नगड़ी के दलादिली में इंद जतरा का हुआ सफल आयोजन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं