दो बसों में सवार होकर निकले विधायक
चंपई समेत 5 विधायक रांची में ही रहेंगे
रांची। राज्यपाल ने चंरई सोरेन द्वारा पेश किये गये दावे पर निर्णय अब तक नहीं लिया है। उन्होंने मामले को कल तक टाल दिया है। इससे झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बन गई है। महागठबंधन विधायकों को खरीद-परोख्त से बचाने के लिए हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है।
रांची के सर्किट हाउस में हलचल बढ़ गई है। सभी विधायक बस में सवार हो रहे हैं। बताया जाता है कि महागठबंधन (जेएमएम, आरजेडी, कांग्रेस) अपने विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर सकता है। विधायक दल के नेता चंपई सोरेन पांच नेता रांची में ही रहेंगे।
विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने के लिए दो विशेष विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोपहर में ही आ गये थे। बताते चलें कि हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है और तकनीकी तौर पर फिलहाल कोई मुख्यमंत्री नहीं है।
ऐसे में चर्चा है कि विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए अब झारखंड के सत्ताधारी पार्टी के सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता बनाया गया है।
चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और 47 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र भी सौंपा है।
इसे भी पढ़ें








