महागठबंधन के विधायक हैदराबाद रवाना, गोलकुंडा में की गई रहने की व्यवस्था

2 Min Read

रांची। झारखंड महागठबंधन के विधायक हैदराबाद के लिए रात 8 बजे रवाना हो गये है। सूचना है कि उन्हें वहां गोलकुंडा में रखा जायेगा। गोलकुंडा पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। हैदराबाद शहर से 5 किमी दूर गोलकुंडा में कई 5 स्टार होटल और रिसॉर्ट हैं। विधायकों को गुरुवार की देर शाम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 2 विशेष चार्टेड विमान से हैदराबाद ले जाया गया। अब झारखंड में जब तक सियासी संकट के बादल नहीं छंटते विधायक वहीं रहेंगे। इस दौरान विधायक दल का नेता चुने गये चंपई सोरेन के साथ प्रदीप यादव, विनोद सिंह, आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता फिलहाल रांची में ही रहेंगे। एयरपोर्ट पर विधायकों ने राजभवन के रवैये पर नाराजगी जतायी। कहा क यहां संवैधानिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। 24 घंटे से कोई सरकार नहीं है। चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया जिसे राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिली है। बता दें कि विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए सेफ जगह भेजा गया  है। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है। इसलिए विधायकों को वहां भेजा गया है। जैसे-जैसे देर हो रही है विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका प्रबल हो रही है। इसलिए एहतियातन विधायकों को हैदराबाद ले जाया जा गया है। वहीं एयरपोर्ट पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा क हमारे पर नंबर पूरा है, फिर भी सरकार गठन में देर की जा रही है। हमें पूरी उम्मीद है कि राज्यपाल कल सरकार गठन के लिए आमंत्रित करेंगे, क्योंकि हमारे पास मैजिकल नंबर है। हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है।

इसे भी पढ़ें

विधायकों से भरी बस पहुंची रांची एयरपोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं