रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि ईडी के अधिकारियों के डर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लापता होने की सूचना प्राप्त हो रही है।
अगर इस खबर में सत्यता है तो, यह झारखंड के लिए संवैधानिक संकट की स्थिति है। ऐसे में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से निवेदन है कि वो मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री को तलब कर जांच एजेंसी से भागने का कारण पूछें।
झारखंड की साख और प्रतिष्ठा दांव पर है। अपनी इन हरकतों से हेमंत ने हमारे आदिवासी समाज की प्रतिष्ठा और गौरव को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।
झारखंड पुलिस के डीजीपी ये जबाव दें कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर रात को कैसे बाहर निकल कर भाग सकते हैं? वे सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मियों को बर्खास्त करें और तत्काल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुरक्षित रूप से हाजिर करें। आखिर एक राज्य का मुख्यमंत्री भगोड़ा कहलाने का पाप कैसे कर सकता है?
इसे भी पढ़ें
लालू यादव से ED की पूछताछ शुरू, बाहर बोली मीसा भारती- देश देख रहा..








