राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया धुर्वा में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन [Governor Santosh Kumar Gangwar inaugurated the grand Durga Puja pandal in Dhurva]

1 Min Read

रांची, एजेंसियां । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में श्री राम लला पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।

इस वर्ष पंडाल को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

उद्घाटन समारोह के दौरान, राज्यपाल ने सभी राज्यवासियों को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने माँ दुर्गा से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और तेजी से प्रगति की कामना करते हुए सभी पर उनके आशीर्वाद की प्रार्थना की।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सी.पी. सिंह, विधायक नवीन जयसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

रांची के मतदाता बने राज्यपाल संतोष गंगवार, वोटर लिस्ट में जोड़ा गया नाम

Share This Article
Exit mobile version